ब्रेकिंग
जहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता

Bihar News: गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर भी पड़ा है। मुंगेर में कल्याणपुर-रतनपुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार सुरक्षा के मद्देनजर काफी कम कर दी गई है, जिससे इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित होने की संभावना...

बिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है. मुंगेर जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने और निचले इलाकों में पानी फैलने के बाद रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए करीब 12 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है.


कल्याणपुर से रतनपुर स्टेशन के बीच ट्रेनों को अब 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है. सामान्य दिनों में इसी रेलखंड पर ट्रेनें 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरती हैं. गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है.


रेलखंड पर लगाया गया काशन

गंगा का पानी बढ़ने के कारण रेल पुल और पुलियों के नीचे पानी का बहाव तेज हो गया है. इसे देखते हुए रेलवे ने संबंधित रेलखंड पर काशन लगाया है, ताकि ट्रेनों को नियंत्रित गति से गुजारा जा सके. रेलवे की टीम पुलों और रेललाइन के आसपास पानी की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति सामान्य होने तक ट्रेनों की गति कम रखने की व्यवस्था जारी रहेगी. इस दौरान भागलपुर-जमालपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन समय पर भी असर पड़ सकता है.


गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेलवे की ओर से रेल पुलों और ट्रैक की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जलस्तर में सुधार होने के बाद ही ट्रेनों की सामान्य रफ्तार बहाल की जाएगी.