ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

फर्जी IAS तृप्ति सिंह राजपूत की कहानी: जिसने पति से लेकर आम लोगों तक को ठगा, लेकिन एक Reel ने पहुंचा दिया जेल

खुद को ट्रेनी IAS और पर्यटन विभाग की अधिकारी बताकर कथित ठगी करने वाली तृप्ति सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। घर से पुलिस को फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र मिले हैं। तृप्ति ने अपने पति को भी नहीं बख्शा, उन्हें भी खुद को आईएएस बताकर शादी रचाई।

मध्य प्रदेश
विधानसभा के एक रील से खुल गया भेद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: खुद को IAS अधिकारी बता लोगों से कथित ठगी करने वाली 30 वर्षीय तृप्ति सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तृप्ति खुद को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की एडिशनल डायरेक्टर और ट्रेनी IAS अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी और बिजनेस लीज दिलाने का झांसा देती थी। उसके खिलाफ भोपाल और अशोकनगर में तीन अलग-अलग FIR दर्ज हैं। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। 


विधानसभा के एक रील से खुल गया भेद

मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक रील के बाद हुआ। वायरल वीडियो में तृप्ति सिंह राजपूत दो अन्य महिलाओं के साथ दिखाई दे रही थी। वीडियो में वह दावा करती नजर आई कि वे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंची हैं और अंदर फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होने के कारण बाहर से वीडियो बना रही हैं।


पुलिस ने जब वीडियो की जांच की तो पता चला कि जिस जगह को विधानसभा बताया जा रहा था, वह वास्तव में मानव संग्रहालय की एक गैलरी थी। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही दोनों महिलाओं से पूछताछ की। तब पता चला कि तृप्ति ने उन्हें IAS अधिकारी होने का एक्टिंग करने के लिए कहा था और कथित तौर पर उनसे भी पैसे लिए थे।


नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप

पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2025 में तृप्ति अपने भाई सुधांशु सिंह के साथ चंदेरी के ‘किला कोठी’ टूरिज्म होटल में ठहरी थी। आरोप है कि वहां उसने चार स्थानीय युवकों को HRD मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और उनसे 9.80 लाख रुपये कैश और मूल दस्तावेज भी लिये थे। पुलिस का कहना है कि तृप्ति ने अन्य लोगों को सरकारी नौकरी और बिजनेस लीज दिलाने के नाम पर भी ठगी की। एक मामले में तीन लाख रुपये लेने की बात भी सामने आई है।


तृप्ति ने पति को भी नहीं छोड़ा, खुद को IAS अफसर बताकर की शादी

इस मामले में तृप्ति के पति का बयान सामने आया है। पति ने पुलिस को बताया कि तृप्ति ने खुद को IAS अधिकारी बताकर उससे शादी की थी। फिलहाल दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा है।


घर से मिला फर्जी दस्तावेजों का जखीरा

पुलिस ने तृप्ति की गिरफ्तारी के बाद भोपाल स्थित उसके घर की तलाशी ली। इस दौरान एक Toyota Innova कार पर ‘Government of India’ लिखी पट्टी, ट्रेनी IAS अधिकारी के नाम से कथित फर्जी लेटरहेड, आईडी कार्ड, जॉइनिंग लेटर और अन्य सामग्री बरामद होने की बात कही गई है।


पुलिस को घर से एक कथित फर्जी CBI आइडेंटिटी कार्ड भी मिला है। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA), मसूरी जैसे स्थानों के बैकग्राउंड वाली तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इनमें से कुछ दस्तावेज या पहचान पत्र AI की मदद से तैयार किए गए थे या नहीं।


फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की तलाश

अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने उन दो लोगों की पहचान भी की है, जो कथित तौर पर तृप्ति को फर्जी सरकारी दस्तावेज और स्टांप तैयार करके उपलब्ध कराते थे।


तृप्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, छद्म वेश धारण करने, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके लैपटॉप, डिलीट किए गए डेटा और बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच कर कथित पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।