ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं'

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताया है। निशांत ने कहा कि 'यह मेरा सौभाग्य है कि नीतीश कुमार मेरे पिता हैं, मैं उनकी सेवा करूंगा'।

 Bihar Politics
तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं- निशांत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उनके भाई हैं। निशांत ने कहा कि यह उनका  सौभाग्य है कि नीतीश कुमार उनके  पिता हैं। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि 'अब चुनाव होने वाले हैं। आप लोग एनडीए की सरकार बनाएं एनडीए को अच्छे बहुमत से लाएं। मेरे पिता सीएम रहें और विकास का काम जारी रख सकें।'


एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा निशांत को राजनीति में आने की अपील पर निशांत कुमार ने कहा कि 'तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं। उनका स्नेह है। अगर वो ऐसा कहते हैं तो अच्छी बात है।' तेजस्वी यादव के सीएम पद की दावेदारी पर निशांत ने कहा कि 'ये तो जनता देखेगी। जनता के दरबार में चलते हैं। जनता फैसला लेगी। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा अपने पिता के फिटनेस पर सवाल उठाये जाने पर निशांत ने कहा कि  मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं। आराम से 5 साल सीएम रह सकते हैं।'


निशांत ने कहा कि 'बिहार की जनता से अपील है कि एनडीए को बहुमत दे। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि पिताजी ने जो विकास के काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाएं। 2005 से पहले बिहार क्या था? क्या स्थिति थी उसकी। आज कहां है। हमारी योजनाओं का प्रचार करें।'


अपने पिता को बीजेपी द्वारा हाईजैक किये जाने के तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए निशांत ने कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है। सम्राट चौधरी का स्टेटमेंट आ रहा है कि नीतीश कुमार 15 साल तक सीएम रहेंगे। अमित शाह अंकल अभी कुछ दिन पहले आए थे। वो भी कह रहे थे कि बिहार में नीतीश कुमार रहेंगे और केंद्र में पीएम मोदी रहेंगे। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने पिता की सेवा करूं। मुझे अपने पिता की ईमानदारी बहुत अच्छी लगती है। उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता