विजय सिन्हा की मुलाकात के बाद मीडिया के सामने आईं नीट छात्रा की मां, बोलीं..रौशनी मेरी बेटी बनी थी और मुझे मां कहा था

जहानाबाद में नीट छात्रा की मां ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय नहीं मिला तो जीने का कोई मतलब नहीं रहेगा और पुलिस लगातार परिवार को परेशान कर रही है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 27 Jan 2026 10:06:07 PM IST

bihar

पुलिस पर परेशान करने का लगया आरोप - फ़ोटो social media

JEHANABAD: नीट छात्रा की माता-पिता से मिलने आज देर शाम बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पहुंचे थे। उन्हें देख मृतका की मां फूट-फूटकर रोने लगी और न्याय की गुहार लगाने लगी। विजय सिन्हा ने उसी समय बिहार के डीजीपी को फोन लगाया और जल्द से जल्द मामले का खुलासा किये जाने की बात कही। विजय सिन्हा ने कहा कि किसी भी सुरत में आरोपी बचना नहीं चाहिए। जिस किसी ने भी यह पाप किया है उस पापी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मृतका की मां को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलकर रहेगा। हम किसी को नहीं बख्शेंगे। विजय सिन्हा के पटना रवाना होने के बाद मृतका की मां से मीडिया कर्मियों ने बात की तो वो रोने लगी। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 


रोते हुए मृतका की मां ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी भरोसा देकर गये हैं कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतका की मां ने कहा कि यदि मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिलेगा तब हम रहकर क्या करेंगे? ई मां धरती पर बोझ है। हम खुद को बोझ समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमकों लगातार परेशान कर रहा है। साढ़े बारह बजे रात में पुलिस घर आती है और पूछताछ करती है जैसे कि हमने ही अपनी बेटी का कत्ल किया है। कभी मेरा खून टेस्ट करता है, तो कभी बाप और भाई का ब्लड टेस्ट कराता है। अब तो हमको धमकी मिल रहा है कि तुम ही लड़की को मारी हो। हम चाहते हैं कि मेरी बेटी को न्याय मिले। चित्रगुप्त नगर थाने की थानेदार के बारे में कहा कि रोशनी मेरी बेटी बनी थी मुझे मां कही थी..


उन्होंने आगे कहा कि मेरे घर की लक्ष्मी आज हम सबको छोड़कर दुनियां से चली गयी है वो बेटी नहीं मेरा बेटा था। पुलिस कहती है कि तुम ही अपनी लड़की को मारी हो। क्या कोई मां अपने कलेजे के टुकड़े को मारेगी। हम उन लोगों से कहते हैं कि माय के लाल हो दूध पिया है तो हमी को फांसी पर चढ़ा दो..हम जिंदा नहीं रहना चाहते हैं हम फांसी चढ़ने को तैयार हैं। रोते हुए मृतका की मां ने कहा कि हॉस्टल वाले नीलम अग्रवाल के यहां ही हम बेटी को रखे थे। हॉस्पिटल वाले डॉक्टर सतीश सर भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।  


वही मृतका के परिजनों से मुलाकात कर विजय कुमार सिन्हा ने न्याय का भरोसा दिलाया। विजय सिन्हा को देखते ही मृतका की मां फूट-फूटकर रोने लगी जिसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि माता जी धैर्य रखिए सजा हम जरुर दिलाएंगे..मृतका के साथ इंसाफ होगा और पापियों को सजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो पाप किया है उसको नहीं छोड़ेंगे।  


मृतका के परिजनों से मिलने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मृतका के परिजनों को न्याय मिलेगा। जो दोषी होगा पूरी तरह से इसकी सत्यता को उजागर किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस मामले की पूरी जांच हो रही है। मामले का उजागर बहुत जल्द होगा। हर बिंदुओं पर जांच किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह से डीजीपी और गृह मंत्री से बात कर कहा है कि यह एक व्यक्ति और एक बच्ची का मामला नहीं बल्कि यह बिहार की बेटी और उसकी अस्मिता का मामला है। इस तरह के दरिंदों को माफ नहीं किया जाएगा। अगर यह पुष्टी हो जाती है कि रेप के बाद हत्या हुई है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे जो भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की छानबीन पूरी तरह की जा रही है। अभी हम परिवार से मिले हैं। 


उनके माता-पिता, चाचा, मामा सभी से मिले हैं और कार्रवाई का भरोसा जताये हैं। अभी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। सरकार का प्रेशर है कि जांच सही हो पूरी तरह से इसकी सतह की पुष्टि हो। पुलिस पूरी ताकत से इसमें लगी हुई है। बहुत जल्द सच सामने आ जाएगा। डीजीपी भी पिता से बात किए हैं, हम लोग भी पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं। इसका खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा। कोई भी कितना भी बड़ा अपराधी होगा, जितना भी पहुंच का होगा वह नहीं बचेगा। ऐसी मानसिकता के लोगों को हम नहीं बख्शेंगे।