ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Politics: ‘करो अपराधी दानवों का संहार, बचाओ बेटियों की जान’, रेप की पढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार पर तेजस्वी का वार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ती रेप और हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की साख पर सवाल उठाए हैं.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की लगातार हो रही घटनाओं ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। एक तरफ नीट छात्रा की मौत मामले को लेकर सियासत गर्म है तो दूसरी तरफ राज्य के अलग-अलग जिलों से आ रही हत्या और रेप की खबरों ने लोगों को सोंचने पर विवश कर दिया है। इस बीच तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार की साख पर सवाल उठाए हैं।


राज्य में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए एक्स पर लिखा कि “गोपालगंज में अब फिर डेढ़ साल की बच्ची से रेप” NDA राज में बिहार की बच्चियाँ एकदम असुरक्षित है। समूचे बिहार के लिए ये “आपातकालीन परिस्थिति” है। सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली है।


मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा। बड़बोले नेता-मंत्री विपक्ष की बजाय जनहितार्थ अपने कामकाज, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। संभलो तंत्र से जीती सरकार, करो अपराधी दानवों का संहार, बचाओ बेटियों की जान”।


बता दें कि पटना के शंभू हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की छात्रा की संद्ग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस की जांच और सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। जांच मे हो रही देरी को लेकर राजनीतिक दलों का आरोप है कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अब सभी को एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता