ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग

Nora Fatehi Song Controversy: ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लील लिरिक्स और विवादित विजुअल्स के कारण सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ा, मेकर्स ने गाने को YouTube पर प्राइवेट कर दिया।

Nora Fatehi Song Controversy
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nora Fatehi Song Controversy: अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने में इस्तेमाल किए गए अश्लील और डबल मिनिंग वाले बोलों के कारण सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आए हैं, जबकि इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं।


गाने का हुक स्टेप और नोरा फतेही का पल्लू इस्तेमाल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर कई यूजर्स ने इसे ‘भड़काऊ’ और ‘विवादित’ बताया। इंडस्ट्री के कई लोग भी गाने के बोलों और विजुअल्स का विरोध कर चुके हैं। बढ़ते विरोध और ट्रोलिंग को देखते हुए मेकर्स ने गाने को YouTube पर प्राइवेट कर दिया है। 


अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इसे देखने पर संदेश आता है: “वीडियो उपलब्ध नहीं है. ये वीडियो प्राइवेट है।” इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी गाने में आपत्तिजनक और डबल मिनिंग वाले बोल के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया था। 


गाने को लेकर सिंगर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह गीत-लेखन के क्षेत्र में “गिरावट की नई मिसाल” है। इसके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस गाने का कड़ा विरोध किया। मेकर्स द्वारा गाने को प्राइवेट करने के बावजूद, विवाद और आलोचना अभी भी जारी है और गाने के रिलीज के पहले ही दिन से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता