ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

छपरा में अपराधी बेलगाम: CSP की शाखा से 1.24 लाख रुपये की लूट, एक गिरफ्तार

सारण जिले के तेलिया डीह में दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी शाखा से 1 लाख 24 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाकी की तलाश शुरू कर दी है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के सरांव पंचायत अंतर्गत तेलिया डीह गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की सीएसपी शाखा में दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने महज 20 सेकंड में 1 लाख 24 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। यह घटना दोपहर लगभग 12:40 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपाचे बाइक पर सवार तीन और स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक सीएसपी शाखा के बाहर रुके। बाइक से उतरते ही एक बदमाश शाखा के अंदर घुसा और पिस्टल दिखाकर संचालक से नकदी की मांग की। डर के मारे सीएसपी संचालक गुड्डू वर्मा ने काउंटर में रखी पूरी राशि अपराधी को सौंप दी।


घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। स्थानीय लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया। मांझी थाना पुलिस के सहयोग से महम्मदपुर पुलिस पिकेट के पास घटना के एक घंटे के भीतर एक लुटेरे को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप, एक पिस्टल और स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है। वहीं, पुलिस अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट