ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: बिहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सरस्वती पूजा के ब्लॉग विवाद से जुड़ा मामला

Bihar Crime News: पूर्णिया में पंचायत के दौरान युवा व्यवसायी सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरस्वती पूजा के दौरान बने ब्लॉग विवाद से मामला जुड़ा है. पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में मंगलवार सुबह पंचायत के दौरान एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार के समीप पार्क में सुबह करीब 9 बजे एक युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज बिहारी के रूप में हुई है, जो गुलाबबाग का निवासी था और वहां उसके कई गोदाम थे। बताया गया है कि सूरज बिहारी को तीन गोलियां मारी गईं, जो सीधे उसकी छाती में लगीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा के दौरान मृतक के छोटे भाई के एक दोस्त द्वारा बनाए गए ब्लॉग को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। ब्लॉग में एक युवती का इंटरव्यू लिया गया था, जो एक स्थानीय युवक को आपत्तिजनक लगा। इसी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार सुबह पंचायत बुलाई गई थी।


बताया जा रहा है कि पंचायत से पहले ब्लॉगर और व्यवसायी के भाई को कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर सूरज बिहारी अपने निजी बॉडीगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। पंचायत में शामिल होने से पहले दूसरे पक्ष के आग्रह पर सूरज और उनके बॉडीगार्ड ने अपने हथियार गाड़ी में ही रख दिए।


पंचायत के दौरान ही एक युवक ने अचानक सूरज बिहारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और पुलिस उन्हें तत्काल पूर्णिया के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।


पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके अनुसार, मृतक और आरोपी पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके चलते यह वारदात हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता