ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहत

पटना : रात में निकाह, सुबह दूल्हें ने तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ के ईसापुर में शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई. जिसके बाद दूल्हा- दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया. दूल्हा-दुल्हन के परिवार में चीत्कार क

पटना : रात में निकाह, सुबह दूल्हें ने तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना के फुलवारीशरीफ के ईसापुर में शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई. जिसके बाद दूल्हा- दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया. दूल्हा-दुल्हन के परिवार में चीत्कार के बीच देर शाम दूल्हें का जनाजा बड़े ही गमगीन माहौल में उठा. वहीं दुल्हन मात्र चंद घंटे के साथ को भुलाए नहीं भूल पा रही है. हर कोई मासूम दुल्हन और उसके हाथों में रचाई मेहंदी देख रहे थे, जिसका रंग तो सूर्ख था लेकिन रौनक गायब थी. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार को 22 साल के मो राजा का निकाह उसके पारिवारिक रिश्तेदार मो मुमताज की बेटी सिमरन के साथ हुआ था. निकाह की रस्में हुई तो राजा बिल्कुल स्वस्थ्य था. उसके बाद वह कुछ देर दुल्हन के साथ बिताया और अचानक उसका शरीर ठंडा पड़ गया. राजा का शरीर ठंडा देख कर सिमरन ने परिवार वालों को बुलाया तो खुशियों का माहौल में कोहराम मच गया. परिजन दूल्हे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बताया जाता है कि राजा ईसापुर अपार्टमेंट के पीछे रहमत नगर निवासी टेलर का काम करने वाले अली इमाम उर्फ भोला का बड़ा बेटा था. राजा इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. उसकी शादी नयाटोला में रहने वाली सिमरन के साथ हुई थी. शादी की रस्में राजा के घर पर ही हुई थी. दोनों परिवार के रिश्तेदार भी आए थे. निकाह के बाद रस्में और दावत के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए थे. जहां कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई.