ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा

राजधानी में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर कर रहे हंगामा; आयोग ने पहले ही कर दिया है सबकुछ क्लियर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 06 Dec 2024 12:45:33 PM IST

राजधानी में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर कर रहे हंगामा; आयोग ने पहले ही कर दिया है सबकुछ क्लियर

- फ़ोटो

PATNA : बिहार लोकसभा आयोग के तरफ से 70वीं की पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को होने वाली है। इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन और मल्टिपल सेट क्वेश्चन का प्रावधान लागू नहीं करने की मांग को लेकर सैंकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पटना में बीपीएससी कार्यालय पर जुट गए हैं। 


उनकी मांग है कि वन डे वन शिफ्ट सिस्टम से परीक्षा कराई जाए। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर करे थे जिनके उपर पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर दिया। बीपीएससी अभ्यर्थी और छात्र संगठन नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ हैं।  इसको लेकर बुधवार 4 दिसंबर को सभी अभ्यर्थियों से पटना में जुटने का आह्वान किया था और साफ-साफ कहा था कि महाआंदोलन किया जाएगा। 


इसी के तहत आज बड़ी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थियों का पटना में जुटान हुआ. सभी ने बेली रोड को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों का कहना है कि बीपीएससी की 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थियों का आवेदन चयन आयोग ने ले लिया है। इस बीच सूचना मिल रही है कि बीपीएससी इस बार प्रश्न पत्र अलग-अलग तरीके से तैयार करेगी। 


वहीं,  सैंकड़ों की संख्या में बीपीएससी की तैयारी कर रहे युवक और युवतियां बेली रोड पर जमे हुए हैं। उनका कहना है कि जबतक आयोग की ओर से उन्हें नॉर्मलाइजेशन और मल्टिपल सेट का प्रावधान हटाने को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तबतक पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस के बल प्रयोग के बाद छात्र छात्राओं का आक्रोश और बढ़ गया है। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया है लेकिन बेली रोड समेत आस पास के इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों में बंगाल, यूपी, झारखंड, ओडिसा समेत कई राज्यों के सिविल सेवा अभ्यर्थी शामिल हैं। सुरक्षा को लेकर बीपीएससी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को अवैध मजमा करार दे दिया गया और लाठी के बल पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया। लेकिन बेली रोड की दूसरी ओर जमे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जब आगे की ओर बढ़ गए तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा।


पटना से सदन की रिपोर्ट