ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार में ट्रेन से शराब की स्मगलिंग: झारखंड और बंगाल से हो रहा तस्करी का हाईटेक खेल, ‘बुआ’ चला रही थी पूरा नेटवर्क

Bihar Crime News: जमुई में ट्रेन के जरिए शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड और बंगाल से शराब मंगाकर बिहार में सप्लाई की जा रही थी, जिसका पूरा नेटवर्क एक महिला ‘बुआ’ चला रही थी।

Bihar Crime News
शराब तस्करी का हाईटेक खेल
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में शराब तस्करी के एक हाईटेक व संगठित महिला गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। झारखंड के धनबाद से ट्रेन के जरिए बीते एक साल से शराब की तस्करी कर रही महिला गिरोह की एक सदस्य को जमुई जीआरपी ने सादे लिवास में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। 


यह कार्रवाई बुधवार को पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचते ही की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी थाना प्रभारी मनोज देव के नेतृत्व में महिला व पुरुष जवानों की टीम को प्लेटफॉर्म नंबर-1, प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सिविल ड्रेस में तैनात किया गया था।


जैसे ही ट्रेन जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर रुकी, शराब से भरा बैग लेकर उतर रही महिला को जीआरपी जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी अन्य साथी भागने में सफल रहीं। गिरफ्तार महिला की पहचान रूपा कुमारी, पति ओमप्रकाश कुमार, निवासी धनबाद (झारखंड) के रूप में हुई है।


पूछताछ में गिरफ्तार महिला शराब तस्कर रूपा कुमारी ने खुलासा किया कि गिरोह में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। इस गिरोह की मुख्य सरगना धनबाद निवासी खुशबू देवी है, जो रिश्ते में उसकी बुआ लगती है। वही झारखंड और पश्चिम बंगाल से शराब मंगवाकर जमुई, झाझा, गिद्धौर, चकाई, मंझवे सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सप्लाई कराती थी।


गिरोह की रणनीति थी कि महिला होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों को शक कम हो, इसी वजह से वे सालों तक तस्करी करती रहीं। प्रत्येक खेप पहुंचाने पर तस्करों को 2 से 5 हजार रुपये दिए जाते थे। जमुई में शराब रिसीव करने के लिए ब्लैक पल्सर और ब्लू अपाचे से स्थानीय तस्कर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस को देखकर फरार हो गए।


जमुई जीआरपी थाना प्रभारी मनोज देव ने बताया कि महिला जवान जुली कुमारी, मुस्कान कुमारी, अनु कुमारी, प्रेरणा सिंह, रीता देवी सहित पुरुष जवानों के साथ हाईटेक निगरानी ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


इस पूरे गिरोह की मुख्य सरगना धनबाद की खुशबू है जो गिरफ्तार रूप की रिश्ते में बुआ है। साथी जमुई में इन लोगों के द्वारा डिलीवरी टाउन थाना क्षेत्र के मंजबाए गांव के अजीत कुमार महतो को सप्लाई दिया जाता था। इन दोनों पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता