ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Gold Silver Price India: भारत में सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 4 लाख के पार हुई चांदी; कीमतों में क्यों लगी आग?

सोना और चांदी की कीमतों ने ऐतिहासिक उछाल लगाया, चांदी 4,07,456 रुपये प्रति किलो और सोना 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, डॉलर कमजोरी, निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तलाश और ब्याज दरों की संभावनाओं ने तेजी को बढ़ावा दिया।

Gold Silver Price India
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Gold Silver Price India: सोने और चांदी की कीमतों ने ऐतिहासिक उछाल लगाते हुए पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। चांदी ने एमसीएक्स पर 4,07,456 रुपये प्रति किलो का स्तर छूकर इतिहास रच दिया, जबकि दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इसकी ‘ऑल-टाइम हाई’ कीमत दर्ज की गई। 


चांदी ने 15,000 रुपये की बढ़ोतरी महज 24 घंटे में पूरी कर ली। मंगलवार को चांदी के भाव में 40,500 रुपये का उछाल देखने को मिला, जिसके अगले दिन कीमत में 15,000 रुपये की और बढ़ोतरी हुई। सोने की चमक भी आम खरीदार से दूर होती जा रही है। 


एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर बंद हुआ। इस ऐतिहासिक तेजी ने सोने-चांदी के निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आगे कीमतें कहां रुकेंगी।


तेजी के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण

डॉलर की कमजोरी: अमेरिकी डॉलर में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा करेंसी से हटाकर धातुओं की ओर मोड़ दिया।

सुरक्षित निवेश की तलाश: भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक सोना और चांदी को सुरक्षित मान रहे हैं।

ब्याज दरों का प्रभाव: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्थिर या कटौती की संभावित नीतियों ने धातुओं की मांग बढ़ा दी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता