4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 4 विधायक संपर्क से बाहर हैं। इस पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी विधायक उनके घर पर मौजूद हैं और महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 15, 2026, 10:44:43 PM

बिहार न्यूज

जीत का दावा - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: आरजेडी ने 48 विधायक साथ होने का दावा किया था लेकिन कांग्रेस के ही 4 विधायक अभी भी संपर्क से बाहर हैं। कांग्रेस के 4 विधायकों के ट्रैसलेस होने के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो एनडीए पर ही निशाना साधने लगे। कहने लगे कि अरे भाई बीस गो गायब है तब आप लोगों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। एनडीए वाले सबका हालत सुखा हुआ है। यहां तो AIMIM और BSP से सब आ गया है। 


अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि किसी की चिंता नहीं कीजिए महागठबंधन के उम्मीदवार का जीत उतना ही निश्चित है जितना मृत्यु निश्चित है। अखिलेश सिंह ने भी राज्यसभा की एक सीट पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिना मतलब की बात किया जा रहा है, कांग्रेस के विधायक कहां ट्रैसलेस है, सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, आपलोग चिंता मत कीजिए।


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के पनाश होटल में महागठबंधन और ओवैसी के विधायकों के साथ हैं। आरजेडी दावा कर रही है कि उनके साथ 48 विधायक हैं। लेकिन अभी-अभी जानकारी मिल रही है। कांग्रेस के दो विधायक ही अभी होटल पनाश में पहुंचे हैं। किशनगंज के विधायक कमरुल हौदा और चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन होटल में पहुंचे हैं लेकिन 4 विधायक अभी तक नहीं पहुंचे हैं। मनिहारी से मनोहर सिंह, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, अररिया सदर से अब्दुर रहमान और वाल्मिकिनगर से सुरेंद्र कुशवाहा ट्रैसलेस हैं। 


मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मैं 48 हूं 41 तो कम कह रहे हैं, हम कहां से आ रहे हैं आपको पता है..मैं मनेर से आ रहा हूं..मैं मनेर का विधायक हूं..मनेर की जनता ने हमको लाड़ प्यार दिया है। मैं वही से आ रहा हूं।  उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के पास कुछ हैं नहीं वो फेरा में पड़े हुए हैं और पांचवा उम्मीदवार मेरा जीत रहा है। वो दावा कम कर रहे हैं लेकिन आप लोग ज्यादा उन्ही लोग का खबर चला रहे हैं। जो सही है वो ना चलाना चाहिए। हम 48 होंगे 41 तो हमारा संख्या बल है ही हम 48 करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्य हमारे साथ आ रहे हैं लेकिन किस-किस पार्टी से आ रहे हैं यह मैं नहीं जानता। 


बता दें कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। बिहार विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग से पहले एनडीए विधायकों की बैठक हुई, जिसमें रणनीति पर चर्चा हुई और पांचों सीटों पर जीत का दावा किया गया। उधर एक सीट पर महागठबंधन जीत का दावा कर रहा है। महागठबंधन के तमाम विधायकों को पटना के होटल पनास में ठहराया गया है। यही से सभी कल अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे।


 महागठबंधन के विधायकों से मिलने के लिए रविवार की देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव होटल पनास पहुंचे। BSP विधायक सतीश कुमार भी वहां पहुंचे। मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र भी होटल में पहुंचे। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने भी जीत का दावा किया। भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं 48 हूं 41 तो कम कह रहे हैं, हम कहां से आ रहे हैं आपको पता है..मैं मनेर से आ रहा हूं..मैं मनेर का विधायक हूं..मनेर की जनता ने हमको लाड़ प्यार दिया है। मैं वही से आ रहा हूं। 


रविवार की शाम AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए थे। उनके साथ आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। अख्तरूल इमान ने गुलदस्ता देकर और गले लगाकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया। ओवैसी की पार्टी द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव सीधे उस होटल में पहुंच गये जहां पर आरजेडी विधायकों को रखा गया है। 


उधर वोटिंग से पहले ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसके पक्ष में वोट करेगी। अब ओवैसी के विधायक भी आरजेडी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि एआईएमआईएम की तरफ से हमें इफ्तार पार्टी का निमंत्रण दिया गया था। हमलोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। हमने एआईएमआईएम से राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा है। मुझे पूरा विश्वास है कि कल जो राज्यसभा का चुनाव होना है, हमलोग मिलकर बीजेपी के लोगों को परास्त करेंगे और चुनाव जीतेंगे।


वहीं एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में किसी बड़ी रणनीति का मामला नहीं है। हमारे पांचों एमएलए आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह के पक्ष में फैसला कर चुके हैं। पार्टी ने फैसला किया है कि हमारे सभी पांच विधायक आरजेडी उम्मीदवार को वोट करेंगे। हालांकि इस दौरान ने उस सवाल को टाल गए जिसमें मीडिया ने पूछा कि आखिर किस शर्त के आधार पर यह फैसला हुआ है?


 तेजस्वी के ओवैसी की पार्टी के इफ्तार में शामिल होने पर बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हुए है, यही अंतर हैं हममें और तेजस्वी यादव में। जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि कल राज्यसभा का चुनाव होने वाला है, कल के इलेक्शन में एनडीए की जीत तय है। वही मदन सहनी ने कहा कि एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। वोट खराब ना हो इसे लेकर विधायकों को बताया गया है कि कैसे वोटिंग करना है। आरजेडी ने होटल पनाश में 40 कमरा बुक कराया है,


इस पर मदन सहनी कहा कि वैसे ही वोट कम रहा है उनका 40 कमरा के बजाय 41 कमरा बुक करते तो कुछ कहा भी जा सकता है। मदन सहनी ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि मुस्तैदी से सब लोगों को अपना वोट करना है। वही मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए के सभी विधायकों को बताया गया है कि कल सुबह कितना बजे पहुंचना और कैसे वोट डालना है। कितने विधायक किस उम्मीदवार को वोट डालेंगे आज चिन्हित किया गया। कल की रणनिती को आज तय कर दिया गया। जबकि तेजस्वी का कहना था कि अख्तरूल इमान के निमंत्रण के बाद आज हम इफ्तार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी से हमलोगों ने समर्थन मांगा है। कल के चुनाव में हम सभी सेक्यूलर दल मिलकर भाजपा के लोगों को परास्त करेंगे और चुनाव जीतेंगे।


बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। विजय चौधरी के आवास पर जहां जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई गयी। वही महागठबंधन के विधायकों को पटना के होटल पनाश में ठहराया गया। जबकि पांचवी सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने में तेजस्वी यादव लगे हुए हैं। रविवार की शाम तेजस्वी यादव AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे गये।  उनके साथ आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे। 


बता दें कि कल बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। एआईएमआईएम के पांचों विधायक कल वोट देंगे तब ही महागठबंधन के उम्मीदवार  की जीत होगी। अख्तरुल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव शामिल हुए। जिसमें ओवैसी की पार्टी के तमाम विधायक भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव के इफ्तार में शामिल होने के लिए पहले अख्तरूल इमान पिछले दिनों निमंत्रण देने गये हुए थे। एआईएमआईएम के निमंत्रण पर तेजस्वी यादव रविवार की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। 


ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि ओवैसी के पांचों विधायक कल महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर सकते हैं। हालांकि बीएसपी विधायक कहां है यह अभी तक पता नहीं चल सका है। एमआईएम के विधायकों के वोट करने के बाद 40 वोट पड़ेंगे वही एक वोट बीएसपी के उम्मीदवार देंगे। जिसके बाद महागठंबधन के उम्मीदवार चुनाव जीत जाएंगे। तेजस्वी के पहुंचने के बाद अख्तरूल इमान ने बुके देकर उनका स्वागत किया और गले से लगाया। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि ओवैसी की पार्टी राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का साथ देंगे।