ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी दरभंगा के बेनीपुर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और रोजेदारों को रमजान की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राज्यसभा चुनाव और बिहार की राजनीति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

बिहार न्यूज
BJP पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा के बेनीपुर पहुंचे और यहां जफर इमाम साहब के आवास पर आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। 


इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार भी शामिल हुए। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने रोजेदारों के साथ इफ्तार कर उन्हें रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना संयम, प्रेम और सेवा का प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द एवं एकता मजबूत होती है।  

इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और बरकत के लिए सामूहिक दुआ की।  उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देशवासियों को यह संदेश देते हैं कि हम सभी एक साथ मिल बैठकर खाते हैं। इस आयोजन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं।  

राजनीतिक सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हमारे महागठबंधन पास 41 वोट चाहिए और वह हैं। भाजपा एनडीए रगड़ा कर रही है। भाजपा संविधान को नहीं मानती है। उनके पास वोट नहीं हैं लेकिन पांच प्रत्याशी उतार दिए हैं। यहां भी वे ऐसी ही कोशिश करेंगे। लेकिन, उन्हें यह समझना चाहिए कि हर जगह उन्हें सफलता नहीं मिलती है। देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। देश में चुनाव नेता के लिए नहीं, जनता के लिए होती है।  

बिहार में पिछले चुनाव में जनता का पैसा खर्च कर एनडीए चुनाव जीत गई। अब पैसा सरकार के पास नहीं है। राज्य का विकास रुक गया। पहले जो दबंग रात के अंधेरे में पैसा देकर वोट खरीदकर करते थे, वह भाजपा दिन के उजाले में पैसा देकर वोट खरीद ली। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2029  में मोदी जी का विदाई तय है।  वीआईपी प्रमुख ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर भी सवाल उठाये।

टैग्स