ब्रेकिंग
दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

Bihar Crime News: बिहार के शिक्षक अपहरण कांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा को किया अरेस्ट; सामने आया लव ट्रायंगल!

Bihar Crime News: भोजपुर शिक्षक अपहरण मामले में CBI ने लखीसराय की महिला दारोगा अंजली कुमारी को गिरफ्तार किया है. रूपेश कुमार चौबे के बाद दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है. जांच में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है.

Bihar Crime News
शिक्षक कमलेश राय किडनैपिंग केस
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कोल्हरामपुर गांव निवासी निजी शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सीबीआई ने लखीसराय जिले से 2019 बैच की महिला दारोगा अंजली कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। 


अंजली कुमारी मूल रूप से आरा नगर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला की निवासी हैं और वर्तमान में लखीसराय जिले में पदस्थापित थीं। गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई। बिहार-झारखंड के संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। सीबीआई गुरुवार को महिला दारोगा को न्यायालय में पेश करेगी, जिसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।


यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 19 जनवरी को बक्सर निवासी रूपेश कुमार चौबे को पटना से गिरफ्तार किया गया था। रूपेश कुमार चौबे से तीन दिन तक रिमांड पर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं। जांच के दौरान सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रूपेश कुमार चौबे और अंजली कुमारी के बीच कथित प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।


जांच एजेंसी को आशंका है कि त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के कारण ही शिक्षक कमलेश राय का अपहरण किया गया और बाद में उनकी हत्या की गई। हालांकि, हत्या से संबंधित ठोस साक्ष्य अब तक नहीं मिले हैं। जांच में धमकी से जुड़े कई ऑडियो क्लिप भी सीबीआई के हाथ लगे हैं।


उल्लेखनीय है कि कमलेश राय 13 जुलाई 2023 से लापता हैं। वे आरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाते थे। उनकी खोज में भोजपुर के कुल्हड़िया और पड़ोसी बक्सर जिले से बरामद अज्ञात शवों की भी जांच की जा रही है। इन शवों की पहचान आधुनिक फोटो सॉफ्टवेयर की मदद से कराने की योजना है।


जानकारी के अनुसार, कमलेश राय 13 जुलाई 2023 को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 14 जुलाई 2023 को बड़हरा थाना में उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की निष्क्रियता से नाराज उनके पिता ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के निर्देश पर 28 फरवरी 2024 को सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, जो अब भी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता