ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं

अख्तरूल इमान के निमंत्रण के बाद तेजस्वी इफ्तार में शामिल हुए। कहा कि कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी से हमलोगों ने समर्थन मांगा है। कल के चुनाव में हम सभी सेक्यूलर दल मिलकर भाजपा के लोगों को परास्त करेंगे और चुनाव जीतेंगे।

बिहार न्यूज
तेजस्वी ने जीत का किया दावा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:रविवार की शाम AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। उनके साथ आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। अख्तरूल इमान ने गुलदस्ता देकर और गले लगाकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया। 


तेजस्वी के ओवैसी की पार्टी के इफ्तार में शामिल होने पर बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हुए है, यही अंतर हैं हममें और तेजस्वी यादव में। 


जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि कल राज्यसभा का चुनाव होने वाला है, कल के इलेक्शन में एनडीए की जीत तय है। वही मदन सहनी ने कहा कि एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। वोट खराब ना हो इसे लेकर विधायकों को बताया गया है कि कैसे वोटिंग करना है। आरजेडी ने होटल पनाश में 40 कमरा बुक कराया है, इस पर मदन सहनी कहा कि वैसे ही वोट कम रहा है उनका 40 कमरा के बजाय 41 कमरा बुक करते तो कुछ कहा भी जा सकता है। 


मदन सहनी ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि मुस्तैदी से सब लोगों को अपना वोट करना है। वही मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए के सभी विधायकों को बताया गया है कि कल सुबह कितना बजे पहुंचना और कैसे वोट डालना है। कितने विधायक किस उम्मीदवार को वोट डालेंगे आज चिन्हित किया गया। कल की रणनिती को आज तय कर दिया गया। 


जबकि तेजस्वी का कहना था कि अख्तरूल इमान के निमंत्रण के बाद आज हम इफ्तार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी से हमलोगों ने समर्थन मांगा है। कल के चुनाव में हम सभी सेक्यूलर दल मिलकर भाजपा के लोगों को परास्त करेंगे और चुनाव जीतेंगे।


बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। विजय चौधरी के आवास पर जहां जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई गयी। वही महागठबंधन के विधायकों को पटना के होटल पनाश में ठहराया गया। जबकि पांचवी सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने में तेजस्वी यादव लगे हुए हैं। रविवार की शाम तेजस्वी यादव AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच गये।  उनके साथ आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। 


बता दें कि कल बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। एआईएमआईएम के पांचों विधायक कल वोट देंगे तब ही महागठबंधन के उम्मीदवार  की जीत होगी। अख्तरुल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव शामिल हुए। जिसमें ओवैसी की पार्टी के तमाम विधायक भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव के इफ्तार में शामिल होने के लिए पहले अख्तरूल इमान पिछले दिनों निमंत्रण देने गये हुए थे। एआईएमआईएम के निमंत्रण पर तेजस्वी यादव रविवार की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।


 ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि ओवैसी के पांचों विधायक कल महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर सकते हैं। हालांकि बीएसपी विधायक कहां है यह अभी तक पता नहीं चल सका है। एमआईएम के विधायकों के वोट करने के बाद 40 वोट पड़ेंगे वही एक वोट बीएसपी के उम्मीदवार देंगे। जिसके बाद महागठंबधन के उम्मीदवार चुनाव जीत जाएंगे। तेजस्वी के पहुंचने के बाद अख्तरूल इमान ने बुके देकर उनका स्वागत किया और गले से लगाया। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि ओवैसी की पार्टी राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का साथ देंगे। 

टैग्स