ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का अभियान जारी: अब इस जिले में होगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, तैयार हो जाएं सीओ और राजस्व कर्मचारी

Vijay Kumar Sinha: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 31 जनवरी को दरभंगा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित होगा, जिसमें आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं मौके पर सुनी और हल की जाएंगी।

Vijay Kumar Sinha
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Vijay Kumar Sinha: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 31 जनवरी 2026 को दरभंगा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री-सह-मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव जय सिंह समेत राजस्व मुख्यालय के सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन ऑडिटोरियम सह प्रेक्षा गृह, लहेरियासराय, दरभंगा में प्रथम पाली में होगा। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आमजनों की समस्या सुनी जाएगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। आमलोगों में से कुछ आवेदनों का अंचल वार चयन कर मौके पर सीओ और राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। 


इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अमीन उपस्थित रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने केवल चिकित्सा अवकाश एवं उपार्जित अवकाश को छोड़कर पूर्व में स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त कर सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 09 बजे से 11 बजे तक ऑडिटोरियम में अंचलवार बनाये गए दो काउंटर पर किया जाएगा। आवेदन के साथ अंचल का नाम, अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गई है। इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी। आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि जिस समस्या को लेकर वो जनकल्याण संवाद में आ रहे हैं, पूर्व में अगर उसके लिये अधिकारियों के समक्ष कोई आवेदन दिया है तो उसे भी आवेदन के साथ अवश्य संलग्न करें। महत्वपूर्ण यह है कि यहां मिले सभी आवेदनों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड कर सभी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 


दूसरी पाली में अपराह्न 3:30 बजे से 6:00 बजे तक राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों-अमीनों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बन्दोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़े के साथ समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अभियान बसेरा 2 की स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा होगी।


भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि  दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे। इसका लाभ राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के कार्य में भी मिलेगा। इससे राज्य में भूमि विवाद में भी भारी कमी आएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा। 


उपमुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में भूमि सुधार से संबंधित कार्यों के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी जिले राजस्व ग्राम वार सभी कार्यों की समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा में मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी। सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समयबद्ध तरीके से उनका कार्य कराकर उन्हें परेशानी से बचाना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता