ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Crime News: बिहार के युवक और उसके मासूम बेटे की चेन्नई में हत्या, पत्नी की भी मर्डर की आशंका

Crime News: चेन्नई में बिहार के प्रवासी मजदूर गौरव कुमार और उसके दो साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया। पत्नी का शव अब भी नहीं मिला, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें बिहार के प्रवासी मजदूर गौरव कुमार और उसके दो साल के बेटे की हत्या कर दी गई। गौरव कुमार थारामानी इलाके में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। गौरव का शव 26 जनवरी को अडयार इलाके की एक व्यस्त सड़क पर बोरे में पाया गया, जबकि उसके बेटे का शव दक्षिण चेन्नई के माध्या कैलाश नदी के पास बरामद हुआ।


CCTV फुटेज में दो लोग दोपहिया वाहन पर बोरे ले जाते हुए दिखाई दिए। बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने दावा किया कि हत्या एक नशे में डूबे गिरोह ने की, जिसमें सभी आरोपी बिहार के प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और शराब पीते समय झगड़ा हुआ, जिससे यह घटना घटी।


अन्नामलाई के अनुसार, आरोपियों ने गौरव की पत्नी के साथ कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की। जब गौरव ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने गौरव और उसके बेटे की हत्या कर दी। गौरव का शव सड़क पर फेंका गया और बेटे का शव नदी के पास बरामद हुआ। फिलहाल, गौरव की पत्नी का शव अभी नहीं मिला है।


पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने इस घटना को बेहद चौंकाने वाला और दुखद बताया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दोषियों को सजा देने की मांग की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और महिला का शव खोजने में लगी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता