ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार : पति और प्रेमी से परेशान थी चार बच्चों की मां, पहले मासूमों को जहर दिया, फिर खुद भी निगला

BANKA : बिहार के बांका जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें अपने पति और प्रेमी से तंग आकर महिला ने पहले अपने चार बच्चों को जहर दे दिया, उसके बाद उसने खुद भी जहर निगल लिया

बिहार : पति और प्रेमी से परेशान थी चार बच्चों की मां, पहले मासूमों को जहर दिया, फिर खुद भी निगला
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें अपने पति और प्रेमी से तंग आकर महिला ने पहले अपने चार बच्चों को जहर दे दिया, उसके बाद उसने खुद भी जहर निगल लिया. घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव की बताई जा रही है. जहर खाने के बाद महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि चारों बच्चों कि हालत खतरे से बाहर है.  


जानकारी के अनुसार महिला का नाम ललिता देवी बताया जा रहा है. ललिता की शादी गांव के ही कल्लू दास नाम के व्यक्ति से हुई थी लेकिन बीते कुछ सालों से वह गांव के ही दूसरे युवक के साथ बच्चों के साथ रहने लगी. ग्रामीणों ने बताया कि अब वह युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर उन लोगों में विवाद चल रहा था. संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी आक्रोश में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. फिलहाल महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.


टैग्स