ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

अमेरिका में हिंसा भड़की, डोनाल्ड ट्रंप को बंकर में छिपना पड़ा

DESK : दुनिया भर में अपनी दादागिरी से सबको हड़काने वाले अमेरिका के अंदर अब युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अमेरिका में अचानक भड़की हिंसा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : दुनिया भर में अपनी दादागिरी से सबको हड़काने वाले अमेरिका के अंदर अब युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अमेरिका में अचानक भड़की हिंसा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बंकर में जाकर छिपना पड़ा है। दरअसल अमेरिका में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद भड़की हिंसा में बड़ा रूप अख्तियार कर लिया है। इस घटना के बाद अमेरिका में अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़क गई है और हालात बेकाबू हो गए हैं। 


अमेरिका के मिनेपॉलिस में एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे जब गिरफ्तार किया था तो उसका वीडियो वायरल हो गया। मौत का वीडियो वायरल होने के बाद सबसे पहले मिनेपॉलिस में हिंसा भड़की जो बाद में अमेरिका के अन्य राज्यों में फैल गई। अमेरिका के वाशिंगटन सहित न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी में हिंसा बड़े पैमाने पर फैली है और 40 शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। 


अमेरिका में हालात इतने खराब हो गए कि व्हाइट हाउस के बाहर हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस को व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। व्हाइट हाउस के बाहर हो रहे इस हंगामे को देखते हुए तत्काल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बंकर में ले जाना पड़ा। व्हाइट हाउस के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई और इस दौरान पूरे अमेरिका में लगभग 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।