Hindi News / news / भागलपुर में भीषण अगलगी से मची अफरा-तफरी, करीब 500 घर जलकर खाक, दर्जनों...

भागलपुर में भीषण अगलगी से मची अफरा-तफरी, करीब 500 घर जलकर खाक, दर्जनों मवेशी भी झुलसकर मरे

1st Bihar Published by: Shushil Updated Mar 02, 2021, 2:56:09 PM

भागलपुर में भीषण अगलगी से मची अफरा-तफरी, करीब 500 घर जलकर खाक, दर्जनों मवेशी भी झुलसकर मरे

- फ़ोटो

BHAGALPUR :  इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां आग लगने से करीब 500 घर जलकर खाक हो गये। इस अगलगी में दर्जनों मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गयी। भीषण अगलगी की यह घटना बिहपुर के कसमाबाद की है जहां खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग ने एक-एक कर करीब 500 घरों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण लगी थी की इसकी चपेट में कई घर आ गए। 



अगलगी की इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। रोते बिलखते पीड़ित मदद की गुहार लगा रहे हैं। बताया जाता है कि सभी पीड़ित पेशे से किसान हैं जिन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। नाथनगर के सीओ राजेश कुमार ने पीड़ितों को राहत पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की बात कही है।