ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

ऐसे कैसे होगा कोरोना पर कंट्रोल, 7 फ्लाइट में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव

DESK : देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच 25 मई से घरेलू फ्लाइट शुरू हो गई है. हालांकि एक तिहाई क्षमता के साथ ही अभी घरेलू उड़ानें शुरू की गई है. उड़ानें शुरू होने के पहले नागरिक उड्डयन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच 25 मई से घरेलू फ्लाइट शुरू हो गई है. हालांकि एक तिहाई क्षमता के साथ ही अभी घरेलू उड़ानें शुरू की गई है. उड़ानें शुरू होने के पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विभिन्न एयर लाइनों ने ये दावा किया था कि यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 के ख़िलाफ उनके तमाम एहतिहात और सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद है.

लेकिन इन सब के बीच कंपनियों के दावे खोखले पाए जा रहे हैं. पहले दिन से ही उड़ानों में कोरोना के केसेज सामने आ रहे हैं. अबतक 7 उड़ानों में 17 कोरोना पॉज़िटिव केस मिल चुके हैं. तीन दिन में इंडिगो की चार उड़ानों में 12 कोरोना संक्रमित यात्री पाए गए हैं. 

वहीं स्पाइस जेट की एक ही उड़ान में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. एयर इंडिया में  भी एक यात्री कोरोना  संक्रमित पाया गया है. इसके साथ ही एयर इंडिया के दो क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.