ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Life Style: नकली कॉफी से रहें सावधान, आपकी सुबह की चुस्की बिगाड़ सकती है सेहत

Life Style: आज के समय में अधिकांश लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के साथ करते हैं। खासकर कॉफी, जो न सिर्फ ऊर्जा देती है बल्कि मानसिक तनाव भी कम करती है लेकिन क्या होगा अगर वहीं कॉफी नकली हो?

Life Style
लाइफ स्टाइल
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Life Style: आज के समय में अधिकांश लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के साथ करते हैं। खासकर कॉफी, जो न सिर्फ ऊर्जा देती है बल्कि मानसिक तनाव भी कम करती है। लेकिन क्या होगा अगर वही कॉफी नकली हो? जी हां, यह डर अब हकीकत बन चुका है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और फूड सेफ्टी एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि बाजार में मिलावटी या नकली कॉफी धड़ल्ले से बेची जा रही है।


नकली कॉफी स्वाद और खुशबू में असली जैसी लगती है, लेकिन असल में इसमें मिलाए जाते हैं सस्ते और हानिकारक तत्व जैसे इमली के बीज का पाउडर, खजूर के बीज, इस्तेमाल किया हुआ कॉफी पाउडर, कॉर्नस्टार्च, और जली हुई चीनी का पाउडर। ये तत्व कॉफी की मात्रा बढ़ाने के लिए मिलाए जाते हैं, लेकिन नियमित रूप से इनके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।


वहीं, फूड एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि, मिलावटी कॉफी न सिर्फ पोषक तत्वों से रहित होती है, बल्कि इसके सेवन से पेट की समस्याएं, पाचन तंत्र में गड़बड़ी, लीवर और किडनी पर असर और लंबे समय में गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। यदि आपको संदेह हो कि आपकी कॉफी असली नहीं है, तो आप एक सिंपल टेस्ट घर पर ही कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते है कि आप सिर्फ पानी वाला टेस्ट से कॉफी असली है या नकली पता लगा सकते है।



पानी वाला टेस्ट

एक कांच के गिलास में साफ पानी लें।

उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें (हिलाएं नहीं)।

यदि पाउडर ऊपर तैरता है, तो यह कॉफी संभवतः असली है।

अगर वह नीचे बैठ जाए या तुरंत रंग छोड़ने लगे, तो वह मिलावटी या नकली हो सकती है।


मिलावटी कॉफी से बचने के उपाय

विश्वसनीय ब्रांड का चयन करें – हमेशा अच्छे, प्रमाणित और लोकप्रिय ब्रांड की ही कॉफी खरीदें।

सीलबंद और ब्रांडेड पैकेट ही लें – खुली या लोकल पैकिंग वाली कॉफी से बचें।

एक्सपायरी और पैकेजिंग जांचें – खरीदने से पहले पैकिंग की स्थिति और तारीख जरूर देखें।

बहुत सस्ती कॉफी से सावधान रहें – अवास्तविक रूप से सस्ती कॉफी अक्सर मिलावटी होती है।

समय-समय पर टेस्ट करें – यदि आपको संदेह हो, तो घर पर टेस्ट जरूर करें।


भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और राज्य स्तर की खाद्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार मिलावट के खिलाफ जांच और कार्रवाई कर रही हैं। लेकिन जब तक उपभोक्ता स्वयं सतर्क नहीं रहेंगे, तब तक ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल है। आपकी सुबह की कॉफी केवल एक आदत नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी होती है। ऐसे में नकली कॉफी का सेवन सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं, बल्कि यह आपके शरीर को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है। सतर्क रहें, जांचें और सचेत होकर ही कॉफी का चुनाव करें।

संबंधित खबरें