ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बढ़ती ठंड के कारण 21 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 21 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि, शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय आना अनिवार्य होगा।

bihar
ठंड का कहर जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 21 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है।


जिलाधिकारी ने बताया कि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय आना अनिवार्य होगा।


प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। इस आदेश के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, जबकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के इस कदम की सराहना की जा रही है।


शिवहर | समीर कुमार झा

टैग्स