ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के लखौरा गांव से एक साथ पांच लड़कियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और रेलवे स्टेशनों की मदद से तलाश तेज कर दी है।

Bihar Crime News
पांच लड़कियां लापता
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से एक साथ पांच लड़कियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


परिजनों के बयान के आधार पर कुमारबाग थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी लड़कियां लखौरा गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं, जो एक साथ घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं।


पुलिस लापता लड़कियों की तलाश में गांव से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आसपास के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस से भी सहयोग लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि लड़कियां ट्रेन के माध्यम से कहीं बाहर गई हों, इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही लड़कियों के संबंध में ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं गांव में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता