ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सारण की अंजली कुशवाहा ने रचा इतिहास, प्रथम प्रयास में BSPHCL परीक्षा में बालिका वर्ग में सर्वोच्च स्थान

सारण जिले की अंजली कुशवाहा ने प्रथम प्रयास में ही BSPHCL पत्राचार लिपिक परीक्षा में बालिका वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर जिले और गांव का नाम रौशन किया। उनकी सफलता ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत परसा बाजार गांव की अंजली कुमारी ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की पत्राचार लिपिक परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही बालिका वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। अंजली परसा बाजार निवासी ज्ञान प्रकाश कुशवाहा की पुत्री तथा रामजी प्रसाद कुशवाहा की नतिनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।


अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, आत्मअनुशासन और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य पर केंद्रित रहकर की गई निरंतर मेहनत का ही यह परिणाम है। उनकी सफलता ने क्षेत्र की बेटियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा प्रस्तुत की है और यह संदेश दिया है कि लगन और परिश्रम से किसी भी परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।


पटना स्थित विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंजली कुमारी को ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया। यह क्षण न केवल अंजली, बल्कि पूरे सारण जिले के लिए गौरवपूर्ण रहा, जिसने यह सिद्ध किया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर भी बेटियां राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स