ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग

Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों ने स्टाइपेंड, अलग कैडर गठन और पारदर्शी काउंसलिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में मंगलवार को स्नातक पैरामेडिकल छात्र संघ के दर्जनों छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने करगिल चौक से अशोक राजपथ तक मार्च करते हुए बिहार लोक स्वास्थ्य संस्थान के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि राज्य के स्नातक पैरामेडिकल छात्रों के साथ लगातार उपेक्षा की जा रही है। छात्रों ने मांग की कि सभी स्नातक पैरामेडिकल छात्रों को ₹20,000 प्रति माह की इंटर्नशिप स्टाइपेंड तत्काल लागू की जाए, ताकि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।


छात्र संघ ने यह भी मांग रखी कि राज्य में जल्द से जल्द एक अलग पैरामेडिकल कैडर का गठन किया जाए और राज्य स्तरीय काउंसलिंग व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से लागू किया जाए, जिससे छात्रों को रोजगार और नियुक्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


इसके अलावा छात्रों ने बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BUHS) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं और परिणाम समय पर जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता