ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

Rajniti Prasad: राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद का 79 वर्ष की आयु में निधन, जेपी आंदोलन के सक्रिय सदस्य और राज्यसभा के पूर्व सांसद थे।

Rajniti Prasad
नहीं रहे राजनीति प्रसाद
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajniti Prasad: राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और पटना के महेंद्रू स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राजनीति प्रसाद का जन्म सूढ़ी टोला, पटना में हुआ था और वे जीवनभर समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे।


वे 1974 के जेपी आंदोलन में सक्रिय थे और अपने पेशे से वकील भी थे। 2006 से 2012 तक वे राजद से राज्यसभा सदस्य रहे। 2008 में वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए, जब उन्होंने राज्यसभा में तत्कालीन यूपीए सरकार के लोकपाल विधेयक की प्रतियां फाड़ दी थीं। राजनीति प्रसाद प्रो. मधु लिमये के अनुयायी थे और लालू प्रसाद यादव के करीबी मित्रों में शुमार थे।


उनके निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता