ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दरभंगा में 22 दिसंबर तक स्कूल बंद, कपकपाती ठंड को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

दरभंगा में ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 22 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षक और स्टाफ विद्यालय आएंगे। वही शिवहर में भी ठंड के चलते 21 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखा गया है।

bihar
शिवहर के बाद दरभंगा में स्कूल बंद
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के कई जिलों में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। शीतलहर और कपकपाती ठंड के चलते स्कूलों को बंद किया गया है। शिवहर में 21 दिसंबर तक स्कूल को बंद किया गया है वही अब दरभंगा में भी 22 दिसंबर तक स्कूलों को बंद किया गया है। हालांकि इस दौरान टीचर और स्कूल के स्टाफ विद्यालय आएंगे। दरभंगा डीएम कौशल कुमार के आदेश पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 


शिवहर जिले में भी लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 21 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय आना अनिवार्य होगा।


प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। इस आदेश के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, जबकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के इस कदम की सराहना की जा रही है।


वही पटना में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर एक बार फिर से स्कूलों का समय बदल गया है। पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने नया आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक अब पटना के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। पटना डीएम की कोर्ट की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए पटना जिला के सभी निजी / सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा।


जिलाधिकारी, पटना की कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश पटना जिले में दिनांक 20.12.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 25.12.2025 तक प्रभावी रहेगा। बता दें कि बिहार में पिछले दो दिनों से ठंड और शीतलहर में इजाफा देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।



टैग्स
दरभंगा में 22 दिसंबर तक स्कूल बंद, कपकपाती ठंड को देख… | FirstBihar