ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: बिहार में हुई अब तक की सबसे बड़ी टैलेंट सर्च परीक्षा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को इस दिन सम्मानित करेगी सरकार

Bihar News: बिहार में बीसीएसटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टैलेंट सर्च परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राज्यभर से 96 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट छात्रों को राष्ट्रीय गणित दिवस और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) द्वारा राज्यभर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में आयोजित तीन दिवसीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 


29 नवंबर से 01 दिसंबर तक चली इस परीक्षा में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 96 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गणित दिवस (22 दिसंबर 25) एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी 2026) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।


यह प्रतियोगिता ‘श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स-2025’ और ‘सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026’ के रूप में आयोजित की गई थी। दरअसल प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस और 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसको देखते हुए विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग ने राज्य के सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में ‘श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स-2025’ एवं ‘सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026’ प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। 


बीसीएसटी की ओर से आयोजित परीक्षण में प्रतिभागियों को हर विषय में 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना था। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई। इस सख्त मूल्यांकन पद्धति का उद्देश्य सबसे योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे लाना था।


प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य और जिले—दोनों स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार और मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।


विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अनुसार जिला स्तर और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों विभाग के मंत्री एवं सचिव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर तृतीय से दसवें स्थान तक के सफल छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी, उप–विकास आयुक्त या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।


बीसीएसटी की यह प्रतियोगिता राज्य के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को विज्ञान और गणित के क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। इस आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ छात्रों की योग्यता का आकलन करना है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता