ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता

Bihar News: पटना के मेहंदीगंज इलाके के प्रतापपुर से 28 वर्षीय अमित कुमार लापता हो गया। वह कैटरिंग में काम करता था और करीब 24 घंटे पहले घर से निकला था। परिजनों ने लोहा पुल के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से तेजी से कार्रवाई की मांग की।

पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के मेहंदीगंज इलाके के प्रतापपुर से एक युवक की लापता होने की घटना ने पूरे मोहल्ले में चिंता पैदा कर दी है। लापता युवक की पहचान अमित कुमार (28) के रूप में हुई है, जो कैटरिंग में काम करता है। अमित करीब 24 घंटे पहले घर से निकला और तब से उसकी कोई खबर नहीं है।


अमित कुमार की मां रेखा देवी ने बताया कि उनका बेटा 10 मार्च की सुबह करीब 4 बजे घर से निकला। उन्होंने कहा कि अमित चाय पीकर वापस लौट आएगा, लेकिन अब तक घर नहीं आया। उनके पास मोबाइल भी था, लेकिन फोन करने पर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा। रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने दूर-दराज के रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी अमित की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।


अमित के लापता होने के अगले दिन दोपहर में परिजनों ने लोहा पुल के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता है और अनहोनी की आशंका है। इस दौरान परिजनों ने टायर जलाकर आगजनी भी की। लगभग आधे घंटे तक परिजन और स्थानीय लोग मिलकर प्रदर्शन करते रहे।


स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। मेहंदीगंज थाने की टीम ने मामला शांत कराया और वरीय अधिकारियों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से यह भी गुहार लगाई कि अमित की तलाश के लिए पूरी तरह से कार्रवाई की जाए।


मेहंदीगंज थाने की थानेदार पूजा कुमारी ने बताया कि अमित कुमार सुबह चाय पीने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी के मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस अब सीडीआर रिपोर्ट और तकनीकी इनपुट का सहारा लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमित कहां है और किसके साथ था। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि युवक को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा।


अमित के लापता होने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। उनकी मां रेखा देवी ने कहा, "हम डर रहे हैं कि कहीं हमारे बेटे के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ।" पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने भी बताया कि अमित एक शांत और मेहनती युवक है। वह अपने काम में पूरी लगन से जुटा रहता था, और किसी से किसी तरह का झगड़ा या विवाद नहीं था।


स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने कहा है कि मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। अमित की तलाश के लिए तकनीकी और मानव संसाधन दोनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध जानकारी के मामले में तुरंत थाने को सूचित करें।