ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?

बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में मझौली पंचायत के सलैया गांव में 50 वर्षीय शफीउल्लाह अंसारी की गोली लगने से मौत हो गई। शफीउल्लाह अंसारी अपने परिवार के लिए सिलाई का काम करते थे। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक जांच कर रही है और

Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मझौली पंचायत के सलैया गांव में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय शफीउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के भाई थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, शफीउल्लाह अंसारी का शव उनके घर के दरवाजे के बाहर पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना अलसुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। सुबह जब लोगों की नजर दरवाजे के बाहर पड़े शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।


बताया जाता है कि शफीउल्लाह अंसारी गांव में ही सिलाई का काम करते थे। घर के पास स्थित बगीचे में उन्होंने अजूबा टेलर नाम से एक छोटी सी सिलाई की दुकान चला रखी थी। इसी काम से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। 

परिवार के लोगों के मुताबिक, शफीउल्लाह अंसारी चार भाइयों में से एक थे। उनके भाइयों के नाम कलीम अंसारी, समीम अंसारी, जमील उर्फ लड्डू अंसारी और शकील अंसारी हैं। इनमें से शकील अंसारी बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में दरभंगा जिले में पदस्थापित बताए जा रहे हैं।


घटना के समय घर में शफीउल्लाह की पत्नी, उनकी मां, दो भाई और उनके बच्चे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उनके चार बेटे और एक बेटी हैं। हालांकि घटना के बाद परिवार के लोग काफी सदमे में हैं और फिलहाल किसी तरह का बयान देने से बच रहे हैं। परिवार के लोगों ने केवल नाराजगी और दुख जाहिर किया है।


घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कमलेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र पासवान और डुमरिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां से साक्ष्य जुटाए और पूरी जगह की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।


इस मामले में एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना हत्या की है या आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति ज्यादा साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।