ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

मुजफ्फरपुर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में LPG गैस की कोई कमी नहीं है। गैस बुकिंग 25 दिन बाद ही होगी और वितरण FIFO प्रणाली से किया जाएगा। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

बिहार न्यूज
प्रशासन की पैनी नजर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। मुजफ्फरपुर पूर्वी और पश्चिमी के अनुमंडल पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता को सूचित किया है कि विश्व के मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का स्थानीय गैस आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


प्रशासन की पैनी नजर और नई व्यवस्था

हाल ही में अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गैस कंपनियों के अधिकारियों और वितरकों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बुकिंग अंतराल: वर्तमान स्थिति को देखते हुए गैस बुकिंग की प्रक्रिया पिछले गैस वितरण के 25 दिनों के अंतराल पर निर्धारित की गई है। FIFO प्रणाली लागू होगा। वितरकों को निर्देश दिया गया है कि वे 'पहले आओ, पहले पाओ' (First In First Out) के आधार पर पारदर्शिता के साथ गैस का वितरण सुनिश्चित करें।


बुकिंग और शिकायत के माध्यम

उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या आईवीआरएस के माध्यम से पहले की तरह ही बुकिंग कर सकते हैं। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता अपनी गैस पासबुक पर दर्ज टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए विशिष्ट ईमेल आईडी भी जारी की गई हैं।


कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस की पैनिक बुकिंग या खरीदारी न करें। गैस गोदाम या डिलीवरी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। प्रशासन की अपील: "सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।"


टैग्स