ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

देशभर में रसोई गैस की किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी। अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सिलेंडर महंगा और कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ने से आम जनता परेशान है।

दिल्ली न्यूज
आंदोलन की दी चेतावनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:देशभर में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान है। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कर्मशियल सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को हुई इस समस्या को लेकर अब कांग्रेस आंदोलन करेगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको जितना परेशान करना है कर लो, लेकिन हम रुकेंगे नहीं। 


महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा गैंस सिलेंडर, चूल्हा और कूकर लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि आज White House की प्रेस सचिव का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि हमने भारत को रूस से तेल लेने के लिए मना किया और भारत ने वैसा ही किया। अब हमने उन्हें 1 महीने रूस से तेल लेने की इजाजत दे दी है।


अलका लांबा ने कहा कि white house की प्रेस सचिव के बयान से साफ दिखता है कि Compromised नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे 'सरेंडर' कर दिया है और देश के सम्मान को तार-तार कर दिया है। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और आंदोलन करेंगे। कल हमारी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को शाम 6-8 बजे तक थाने ले जाकर बैठाया गया। जब मैंने बात करने की कोशिश की तो हमसे कहा गया कि- PM is compromised का कैंपेन आप बंद कर दीजिए और हरदीप पुरी के घर के आगे प्रोटेस्ट मत कीजिए। 


अलका लांबा ने कहा कि हम बता देना चाहते हैं कि देश में कुछ भी गलत होगा, तो हम लोकतांत्रिक अधिकार के तहत आंदोलन करेंगे। आपको जितना परेशान करना है कर लो, लेकिन हम रुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं और इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिसका असर देश में दिख रहा है।


नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, इजराइल को 'फादर' बता दिया और इनके भारत लौटते ही इजराइल ने युद्ध छेड़ दिया। आज भारत भी अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग में झुलस रहा है। मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए। 


देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी जवाबदेही से भाग रहे हैं। तो वहीं देश में संसद सत्र चल रहा है और मोदी जी तमिलनाडु में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं- मोदी जी, दिल्ली वापस आइए और जो आपने गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी बताई थी, उसका लाभ देश के लोगों को दीजिए और लोगों की मुश्किल को खत्म कीजिए।