ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

पुलिस की वर्दी में घूमना एक शख्स को पड़ गया महंगा, एसपी ने कर दी कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर जब पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा तब उस वक्त भी वह पुलिस की वर्दी में था। मौके से पुलिस की वर्दी को जब्त किया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

BIHAR POLICE
फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पूर्व में थाने में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर सरेआम घूम रहा था। जैसे ही इस बात की सूचना एसपी रामानंद कुमार कौशल को मिली, उन्होंने तत्काल कार्रवाई का निर्देश थानेदार को दिया। 


जिसके बाद रामपुर थाने की पुलिस ने उसे पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की वर्दी पहनकर घुमने वाले थाने के प्राइवेट ड्राइवर राजीव पहले बेलागंज थाने में काम करता था। वह थाने की गाड़ी चलाया करता था। राजीव बेलागंज इलाके का ही रहने वाला है। एसपी के निर्देश पर जब पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा तब उस वक्त भी वह पुलिस की वर्दी में था। मौके से पुलिस की वर्दी को जब्त किया गया है।


राजीव के खिलाफ रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है वर्दी सिलवाने के पीछे उसकी मंशा क्या थी? गया एसपी ने बताया कि राजीव पहले बेलागंज में थाने की गाड़ी चलाता था। थाने से हटने के बाद उसने पुलिस की वर्दी सिलवायी थी। वह गया के  मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 में रेंट पर रहता था।


 राजीव पुलिस की वर्दी पहनकर घूमा करता था। लोग उसे असली पुलिस समझे थे जबकि उसे वर्दी पहनने का कोई अधिकार नहीं था इसके बावजूद वो खुलेआम वर्दी पहनकर घूमता था। पुलिस लाइन में भी उसे वर्दी में देखा गया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी इस संबंध में पुलिस ने राजीव से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।