बिहारदूसरे की खेत में फसल काटने को लेकर बवाल, विरोध करने पर मारी गोली, किसानों की सुरक्षा को लेकर खेत में पुलिस बल की तैनाती
चाचा की जमीन में लगे गेहूं की फसल को कोई दूसरा व्यक्ति काट रहा था। यह देख जब भतीजा विरोध करने गया तब उसे गोली मार दी गयी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद फसल कटाई को लेकर पुलिस टीम की तैनाती खेत में कर दी गयी है।











