ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में अमृतपुर बाईपास के निरीक्षण के दौरान अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। 25 अक्टूबर की बताई जा रही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

HALDWANI: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन अमृतपुर बाईपास का निरीक्षण करने के दौरान अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। यह घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है और ना ही फर्स्ट बिहार इसकी पुष्टि करता है। 


वीडियो में मुख्यमंत्री सड़क के उस हिस्से पर चलते दिखाई देते हैं, जहां निर्माण कार्य जारी है। सड़क का हिस्सा कच्चा और पथरीला नजर आ रहा है। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर पड़ते हैं।


अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमृतपुर बाईपास परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से आम लोगों और पर्यटकों को जल्द राहत दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कर दी गई है, ताकि काम में बाधा न आए और परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सके।


कैंची धाम जाने वाले मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

अमृतपुर बाईपास परियोजना का उद्देश्य कुमाऊं क्षेत्र में कैंची धाम जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव कम करना है। पिछले कुछ वर्षों में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा तथा बागेश्वर जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसके चलते पर्यटन सीजन और सप्ताहांत में कई मार्गों पर जाम की समस्या सामने आती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या राज्य के लिए अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ यातायात प्रबंधन की चुनौती भी बढ़ी है। सरकार सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।


सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान रोड कटिंग से जुड़े सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।


उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने और उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। अमृतपुर बाईपास को कुमाऊं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शक्ति सिंह, अशोक शेरा सहित कई यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। 




टैग्स