ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने 24वीं किस्त की डेट जारी कर दी है। ऐसे में करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

PM Kisan 24th Installment
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार आगामी 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में 2,000 की किस्त जारी करेगी। पीएम किसान की आधिकारिक एक्स हेंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।




इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में, प्रत्येक किस्त 2,000 के रूप में, सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। किसानों को इस सहायता से खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।




पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है। जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए किसानों को समय रहते अपनी ई-केवाईसी की स्थिति जांच लेनी चाहिए।




ई-केवाईसी पूरी करने के लिए किसान पीएम किसान पोर्टल या आधिकारिक किसान ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। ऑनलाइन ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए। कुछ मामलों में फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।




इस समय कई किसान गेहूं की बुआई की तैयारी में जुटे हैं। बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था के बीच पीएम किसान योजना की अगली किस्त किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसान अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाते और आधार से संबंधित विवरण भी जांच लें, ताकि भुगतान में किसी तरह की परेशानी होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।




पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान घर बैठे ऑनलाइन अपनी लाभार्थी स्थिति जांच सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

वेबसाइट पर Know Your Status या उपलब्ध लाभार्थी स्थिति विकल्प चुनें।

मांगी गई जानकारी, जैसे पंजीकरण संख्या, दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरी विवरण भरें।

अपना स्टेटस देखकर पता करें कि किस्त और लाभार्थी रिकॉर्ड की स्थिति क्या है।


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता