ब्रेकिंग
सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल

ओडिशा में एक लंगूर का दुकानदार को गले लगाने का वीडियो CCTV में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस प्यारे वीडियो को देखकर लोग इंसान और जानवर के बीच अनोखे रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं।

ओडिशा न्यूज
CCTV में कैद हुआ लंगूर का प्यार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट
  • DESK: सोशल मीडिया पर आपने इंसानों को जानवरों से प्यार करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन ओडिशा से सामने आया यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा। यहां एक लंगूर अचानक दुकान में पहुंचता है और दुकानदार के पास जाकर उससे लिपट जाता है। 



  • लंगूर दुकानदार को गले लगाकर कुछ देर तक उससे चिपका रहता है। हैरानी की बात यह है कि दुकानदार भी बिल्कुल शांत रहता है और उसे प्यार से गले लगाने देता है। दोनों के बीच का यह प्यारा पल दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक लंगूर दुकान के अंदर आता है और सीधे दुकानदार के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह दुकानदार की गोद में बैठकर उसे गले लगा लेता है। लंगूर का यह अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। वहीं, दुकानदार भी बिना घबराए शांत बैठा रहता है और लंगूर को अपने पास रहने देता है। कुछ देर तक दुकानदार से लिपटे रहने के बाद यह पल CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।


    लोगों का दिल जीत रहा लंगूर का प्यार

    इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इंसान और जानवर के बीच के अनोखे जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इसे बेजुबान जानवर का प्यार बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भावनाओं को जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती।


  • हालांकि, वीडियो के पीछे की पूरी कहानी अभी स्पष्ट नहीं है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि लंगूर और दुकानदार एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं। इसके बावजूद, दोनों के बीच का यह प्यारा पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। लंगूर की इस अनोखी ‘जादू की झप्पी’ ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। CCTV में कैद यह वीडियो इंसानों और जानवरों के बीच के रिश्ते की एक खूबसूरत झलक पेश कर रहा है।







टैग्स