ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

घर से भाग कर प्रेमी-युगल ने मंदिर में रचाई शादी, अंतरजातीय विवाह से परिजन थे नाराज, 4 साल से चल रहा था अफेयर

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन अलग जाति होने की वजह से उनके परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

BIHAR
अंतरजातीय विवाह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में अंतरजातीय प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जिस माता-पिता ने बड़े से कष्ट से अपने बच्चों की परवरिश की आज वही उनके खिलाफ हो गये। कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जब किसी को यह रोग लग जाता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है। ऐसा ही प्यार जमुई के प्रेमी युगल को हो गया जिसके बाद दोनों ने घरवालों की रजामंदी के बगैर अपनी मर्जी से मंदिर जाकर शादी रचा ली। 


शादी करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपलोड करने का मकसद यह है कि उनके घर वालों तक यह मैसेज जाए की दोनों ने घर से भागकर अपनी मर्जी से शादी कर ली है। बताया जाता है कि चार साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। जब इस बात का पता दोनों के परिजनों को हुई तो दोनों इस रिश्तें को सही नहीं मान रहे थे। दोनों की शादी के खिलाफ थे। लेकिन कहते हैं कि प्यार किया तो डरना क्या? इन दोनों ने भी बेखौफ होकर मंदिर में अंतरजातीय शादी रचा ली। 


मामला जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर गांव का है। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर दोनों के परिजन हैरान हैं। प्रेमी-युगल की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि जमुई के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी मंटू शाह के पुत्र 21 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में होती है जबकि उसकी प्रेमिका भी जमुई के हरनारायणपुर चौरा गांव की रहने वाली है। 


अशोक यादव की 19 वर्षीय पुत्री सहनसा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन अलग जाति होने की वजह से उनके परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे।  इसी बात से परेशान होकर दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो सामने आने के बाद दोनों के परिजन भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता