ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

दूसरे की खेत में फसल काटने को लेकर बवाल, विरोध करने पर मारी गोली, किसानों की सुरक्षा को लेकर खेत में पुलिस बल की तैनाती

चाचा की जमीन में लगे गेहूं की फसल को कोई दूसरा व्यक्ति काट रहा था। यह देख जब भतीजा विरोध करने गया तब उसे गोली मार दी गयी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद फसल कटाई को लेकर पुलिस टीम की तैनाती खेत में कर दी गयी है।

BIHAR
अपराधियों का तांडव जारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के दियारा में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक बार फिर बंदूकें गरजी। फसल काटने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली एक युवक के दाये जांघ में लग गयी। गोली लगने से वो घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मुंगेर एसपी के निर्देश पर दियारा में फसल कटाई को लेकर व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


मुंगेर जिला अंतर्गत दियारा इलाके में फसल कटनी के समय हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसे लेकर तो गोलीबारी भी की जाती है। कई बार हत्या तक हो जाती है। जिसे लेकर हमेशा फसल कटने के समय पुलिस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती थी। अभी फसल काटने का समय आया ही है की दियारा में बंदूकें गरजनी शुरू हो गई है । ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर दियारा क्षेत्र का है जहां खेत में लगे लहलहाते गेहूं के फसल को जब किसी दूसरे लोगों के द्वारा काटा जा रहा था तो इसका विरोध धर्मेंद्र कुमार यादव पिता रामाशीष यादव ने  किया। इसी बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। 


फसल काट रहे अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान 5 राउंड गोलियां दागी गयी। जिसमें एक गोली फसल काटने का विरोध कर रहे धर्मेंद्र कुमार यादव के जांघ में लग गयी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वही घायल को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल ने बताया कि मेरे चाचा की जमीन पर लगे फसल को कोई और काट रहा था। इस बात का जब उसने विरोध किया तो 5 राउंड गोली चलाई गयी। इसी दौरान उसे गोली लग गयी। 


मामले को लेकर सदर एसपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि फसल काटने के विवाद में गोली बारी में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जिसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दियारा में कटाई के समय किसानों को प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जो इस तरह की घटनाओं को होने से रोके। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इम्तियाज खान की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें