ब्रेकिंग
Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी

संविधान दिवस पर मोना लॉ कॉलेज में निबंध-भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन, उत्साह के साथ छात्रों ने लिया भाग

पटना के मोना लॉ कॉलेज में संविधान दिवस पर निबंध, भाषण, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: संविधान दिवस के मौके पर मोना लॉ कॉलेज के छात्रों को भारतीय संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह, प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण के साथ हुई। इसके बाद निबंध लेखन, भाषण, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता का विषय 'भारतीय संविधान का महत्त्व', भाषण प्रतियोगिता का विषय 'प्रस्तावना और भारत की परिकल्पना' तथा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का विषय 'लैंगिक समानता' रखा गया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारतीय संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।


इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को समझना और उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के विद्यार्थियों के लिए संविधान की गहरी समझ और उसके प्रति सम्मान रखना विशेष रूप से आवश्यक है।


वहीं, कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।


कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

टैग्स