ब्रेकिंग
बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित

बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति

Bihar Transfer Posting: बिहार सरकार ने तीन प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना में प्रतिनियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

Bihar Transfer Posting
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Transfer Posting: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। तीन अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।



जारी आदेश के मुताबिक, प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारियों में मुकेश कुमार, अमरेश कुमार और शशिभूषण प्रसाद शामिल हैं। विभाग ने इन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन से मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है।



मुकेश कुमार वर्तमान में मधेपुरा में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के पद पर तैनात हैं। वहीं, अमरेश कुमार वर्तमान में वरिष्ठ उप समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के पद पर कार्यरत हैं। 



इसके अलावा, शशिभूषण प्रसाद वर्तमान में संयुक्त निदेशक, नगरपालिका, स्वच्छता एवं विकास निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित हैं। इन सभी को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता