ब्रेकिंग
आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश

आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक

जी. कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें एक महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया। फैसले के बाद बेटे चेतन आनंद ने सवाल उठाते हुए इसे षड्यंत्र बताया और 28 नवंबर को आपात बैठक बुलाई।

बिहार न्यूज
आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। अदालत ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया है। 


26 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने 1994 के जी. कृष्णैया हत्याकांड में उनकी समय से पहले हुई रिहाई के आदेश को रद्द करते हुए उन्हें एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ घंटे कवल हमें जजमेंट की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली। मैं इस संबंध में हमारे अधिवक्ता से जबतक पूरी जानकारी इकठ्ठा न कर लूं, कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। पूरा बिहार जानता है कि मेरे पिता निर्दोष हैं। उन्हें उस गुनाह की सजा दी गई, जो उन्होंने किया ही नहीं।


यह इस बात से साबित होता है कि पूरे मुकदमें में दो ही प्रत्यक्ष गवाह हैं। एक मरहूम डी एम- जी कृष्णैया के ड्राईबर और दूसरा उनके बॉडी गार्ड , और दोनों ने ही अदालत में आनंद मोहन जी की घटनास्थल पर मौजूदगी से इंकार किया है। चेतन आनंद ने आगे लिखा कि *माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में नीतीश सरकार ने कानून में एकरुपता लाने के लिए कारा हस्तक में 2023 का संशोधन लाया था। मैं आप सभी के विचारार्थ कुछ प्रश्न छोड़ रहा हूँ। जवाब से अधिक महत्वपूर्ण शायद उन पर आपका चिंतन होगा।


1. मा. सुप्रीम कोर्ट अपने ही फैसले से कैसे मुकर सकती है?

2. आनंद मोहन जी को सजा निचली अदालत द्वारा 2007 में हुई थी और नियमानुसार सजा के समय जो प्रावधान थे, वही उनपर लागू होने चाहिए , फिर पब्लिक सर्वेंट की "ऑन ड्यूटी मौत" पर बिहार सरकार द्वारा 2016 का लाया गया कानून आनंद मोहन जी पर कैसे लागू हो सकता है ?


 3. सवाल यह भी है कि क्या कानून सिर्फ़ आनंद मोहन जी को जेल भेजने के लिए बदले जाएंगे या सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 2023 के नीतीश सरकार के संशोधन से लाभान्वित सारे व्यक्ति जेल जाएंगे? 


आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने आगे लिखा कि अगर यह महज एक षडयंत्र है तो इसका समय रहते माकूल जवाब दिया जाएगा। मैं अपने अभिभावकों साथियों एवं आनंद मोहन जी के चाहने वालें सभी लोगों से सादर अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इस पूरे प्रकरण में अनुशासित और शालीन रहकर आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर बिहार भर के  प्रमुख अभिभावकों, नौजवान साथियों की एक आपात बैठक परसों दिनांक 28 नवंबर को अपराह्न 12: 30 बजे 12/20 गर्दनीबाग स्थित आवास पर आहूत की गई है।