ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

VIP सुरक्षा के लिए 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने की तैयारी, एक कार पर खर्च होंगे करीब एक करोड़ रूपये

गृह विभाग ने 99 लाख 94 हजार 465 रुपये की दर से 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए 15 करोड़ 99 लाख 11 हजार 440 रुपये की स्वीकृति दी गई है।

BIHAR
वीआईपी की सुरक्षा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गृह विभाग की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। VIP सुरक्षा के लिए 16 बुलेटप्रूफ कार खरीदी जाएगी। राज्य के अतिविशिष्ट श्रेणी VIP लोगों की सुरक्षा के लिए कार ख़रीदी जाएगी। एक बुलेटप्रूफ कार की खरीद पर करीब एक करोड़  रुपये खर्च होंगे।


 बिहार पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी स्वीकृति परिवहन विभाग को दे दी है। गृह विभाग ने 99 लाख 94 हजार 465 रुपये की दर से 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए 15 करोड़ 99 लाख 11 हजार 440 रुपये की स्वीकृति दी गई है। पूर्व में रद्दीकृत किए गए 20 अदद बुलेटप्रूफ कार के विरुद्ध नए कारों की खरीद की स्वीकृति दी गई है।


थानों में दलालों का आगमन ना हो इसके लिए पिछले दिनों बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने हरेक थानों में विजिटर रजिस्टर रखने का आदेश दिया था। थाने में आने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ-साथ थाने में आने का उद्धेश्य भी लिखने को कहा था। थाने पर बार-बार पहुंचकर दलाली करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गयी। वही अब पटना सचिवालय के सभी भवनों एवं परिसरों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।


यहां हर आने जाने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुराना सचिवालय, अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, सूचना भवन एवं विश्वेश्वरैया भवन में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। गृह विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सीसीटीवी कैमरे लगाने पर करीब 29 करोड़ 23 लाख की राशि खर्च होगी। इन कैमरों की मदद से सचिवालय आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जायेगी। सचिवालय के सभी प्रवेश द्वार पार्किंग गलियारे में कैमरा लगाया जाएगा। इन CCTV कैमरे के ज़रिए सचिवालय के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। कैमरा लगाने का काम बेल्ट्रान को दिया गया है।

प्रिंस की रिपोर्ट