ब्रेकिंग
भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

नवरात्रि पर पटना-प्रयागराज के बीच चलेगी MEMU मेला स्पेशल ट्रेन, जानें.. टाइम टेबल

शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए रेलवे 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक पटना और प्रयागराज के बीच प्रतिदिन अनारक्षित MEMU मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, बक्सर और आरा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

Mela Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mela Special Train: विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित MEMU मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04181/04182 का परिचालन 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के चलने से नवरात्रि मेले में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी।



गाड़ी सं. 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल 11.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रयागराज से प्रतिदिन 11.15 बजे खुलकर 11.28 बजे नैनी, 11.50 बजे मेजा रोड, 12.10 बजे मांडा रोड, 12.35 बजे विंध्याचल, 12.53 बजे मिर्जापुर, 13.30 बजे चुनार, 15.40 बजे डीडीयू,17.08 बजे बक्सर, 18.08 बजे आरा, 19.00 बजे दानापुर रुकते हुए 20.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी। 



वापसी में, गाड़ी सं. 04181 पटना-प्रयागराज मेमू स्पेशल 11.10.2026 से 26.10.2026 तक पटना जं. से प्रतिदिन 21.00 बजे खुलकर 21.20 बजे दानापुर, 22.05 बजे आरा, 23.30 बजे बक्सर, अगले दिन 02.20 बजे डीडीयू, 03.23 बजे चुनार, 04.23 बजे मिर्जापुर, 04.35 बजे विंध्याचल, 05.02 बजे मांडा रोड, 05.23 बजे मेजा रोड, 06.00 बजे नैनी रुकते हुए 06.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता