ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर 20 वर्षीय अंकित सिंह की हत्या कर दी गई। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है, जहां हत्या का आरोप उनके भतीजे अनुराग सिंह पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया...

आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है, जहां शुक्रवार सुबह चाचा और भतीजे के बीच विवाद के बाद चाचा की जान चली गई. हत्या का आरोप मृतक के भतीजे अनुराग सिंह पर लगा है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


मृतक की पहचान भगवान बाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजे के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. शुक्रवार सुबह दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अनुराग सिंह ने अंकित सिंह पर चाकू से हमला कर दिया.


हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.