ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा

वैशाली के बेलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए। पटना स्थित डॉक्टर के आवास पर छापेमारी में 15 लाख रुपये से अधिक नकद, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए।

Bihar Vigilance Raid
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वैशाली जिले के बेलसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेढ़ी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामिनी प्रसाद और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। इसके बाद निगरानी की टीम डॉ. कामिनी प्रसाद के पटना स्थित आवास पर तलाशी ले रही है।



निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, डॉ. कामिनी प्रसाद के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 119/26, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।



निगरानी ब्यूरो को सूचना मिली थी कि डॉ. कामिनी प्रसाद कथित तौर पर काम करने के बदले रिश्वत की मांग करती थीं। ऐसे में उनके आवास की तलाशी के दौरान अतिरिक्त नकदी और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने की आशंका जताई गई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पटना स्थित उनके आवास पर तलाशी शुरू की गई।



निगरानी ब्यूरो की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अब तक की तलाशी में 15 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात, फ्लैट और बीमा से संबंधित कागजात भी मिले हैं। जांच के दौरान बैंक खातों में 99,61,623 रुपये जमा होने की जानकारी भी सामने आई है। निगरानी टीम बरामद नकदी, आभूषणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।



निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, डॉ. कामिनी प्रसाद के पटना स्थित आवास पर तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है। तलाशी पूरी होने के बाद बरामद संपत्ति और अन्य दस्तावेजों का विस्तृत ब्योरा जारी किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता