ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Road Accident: पश्चिम बंगाल के रायगंज में नेशनल हाईवे-12 पर मुर्गियों से भरी पिकअप वैन ने खड़े बालू लदे ट्रक में टक्कर मार दी। भीषण हादसे में बिहार के भागलपुर निवासी पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Road Accident: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। रायगंज के वीटी इलाके में नेशनल हाईवे-12 पर मुर्गियों से भरी एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बालू लदी लारी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के भागलपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।



जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार लोग कूचबिहार से मुर्गियां लेकर मालदा जिले के रास्ते भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान रायगंज के वीटी इलाके में उनकी गाड़ी ने नेशनल हाईवे-12 पर खड़ी बालू लदी लारी को पीछे से टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रायगंज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।



हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।



हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में फिलहाल केवल आसीर की पहचान हो सकी है। बाकी मृतकों के नाम और पते की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सभी मृतकों के बिहार के भागलपुर जिले का निवासी होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया की जा रही है।



फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांचकर्ता इस बात का पता लगा रहे हैं कि पिकअप वैन का चालक सड़क पर खड़ी लारी को देख नहीं पाया था या हादसे के पीछे कोई अन्य वजह थी।पुलिस दोनों वाहनों की आवाजाही और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता