ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

Bihar SVU Raid: गोपालगंज की ADM राजेश्वरी पाण्डेय के आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में SVU ने छापेमारी की। तलाशी में नकदी और सोना नहीं मिला, जबकि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाएगा।

Bihar SVU Raid
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar SVU Raid: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां अपर जिला दंडाधिकारी यानी ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकाने पर विशेष निगरानी इकाई यानी SVU ने छापेमारी की है। राजेश्वरी पाण्डेय पर अपने पद का दुरुपयोग कर ज्ञात आय से 100 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 



इस मामले में केस दर्ज होने के बाद SVU की टीम ने सर्च वारंट के आधार पर उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया। SVU की इस कार्रवाई में फिलहाल नकदी और सोना बरामद नहीं हुआ है, जबकि तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। बरामद दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद ही संपत्ति के वास्तविक आकलन और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



वहीं, इस पूरे मामले में SVU के डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि ADM राजेश्वरी पाण्डेय के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया है। इसी मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत सर्च वारंट प्राप्त कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनके आवास की तलाशी ली गई।



SVU के डीएसपी अरुण कुमार अकेला के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान टीम को फिलहाल नकदी और सोना बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ दस्तावेज जरूर मिले हैं, जिनकी जांच और मूल्यांकन किया जाएगा। इन दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति से संबंधित तथ्यों का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।



डीएसपी ने स्पष्ट किया कि तलाशी अभियान के दौरान टीम को निर्धारित स्थान पर जाकर सर्च की कार्रवाई करनी होती है। बरामद दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि संबंधित संपत्ति का मूल्य कितना है और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के संबंध में क्या तथ्य सामने आते हैं। फिलहाल, SVU की कार्रवाई और दस्तावेजों के मूल्यांकन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। जांच के बाद ही इस मामले में संपत्ति के आकलन और आगे की कार्रवाई को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण  मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता